खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने रैंप वॉक कर अपने अपने पोशाक का किया प्रदर्शन,
Kharsawan खरसावां के बुढीतोपा मे संचालित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस कंपटीशन के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रसंग कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस और कक्षा तीन से दस तक पारंपरिक परिधान पर आधारित था। कार्यकम का संचालन कक्षा के अनुसार किया गया। जिसमें बच्चों ने रैंप वॉक कर अपने अपने पोशाक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन क्रियाकलाप प्रभारी तनुश्री विश्वकर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम का मूल्यांकन अतिथि के रूप में निदेशक सत्यनारायण प्रधान, प्राचार्य सारिका कुमारी और संयोजक अबरार कुरैशी ने किया। कार्यक्रम के होस्ट के रूप में अनिकेत नंदा और डी युक्ता ने काफी अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने छात्रों की हौसला अफजाई कर सबकी प्रशंसा की।इसके साथ हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्तीर्ण छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया और जिला टॉपर स्नेहा नन्दा और स्नेहा महतो को चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांति रानी, शोभा कुमारी, सरिता तिरिया, शबनम गोडसोरा, सुषमा बोदरा, सेजल कुमारी, रोशनी परवीन, जीशान अली, अबरार कुरैशी, तनुश्री विश्वकर्मा, कृष्ण चंद्र महतो, प्रिय रंजन उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 01 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
