- कुचाई सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला-2025 का आयोजन, स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है- डॉ सुजीत मुर्मू
Kuchai कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करना है। वही स्वास्थ्य मेला के प्रचार प्रसार को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जाकर परिवार स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देगा. स्थायी परिवार नियोजन के तहत पुरुषों की नसबंदी एवं महिलाओं का बंध्याकरण किया जाएगा. मौके पर डॉ सुनिता मार्डी, डॉ माधुरी हेम्ब्रम, सुशांता पाल, आशीष मुर्मू, निशा गुड़िया, वंदना खलको, राजकुमारी सोय समेत सभी सीएचओ, एमपीडब्ल्यू एवं सभी एएनएम उपस्थित थे।
September 7, 2026 12: 46 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
