कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटासेगोई में 19 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश का विकास होगा-जोएल ओमंग
Kuchai
कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटासेगोई में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कुल 19 छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग सहायक शिक्षक तिलक प्रसाद महतो के हाथों वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को सुगमता पूर्वक उच्च शिक्षा प्राप्त हो, इसके लिए साइकिल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित हों, इसके लिए सरकार कई तरह के निशुल्क योजनाएं चला रही है। स्कूल में बच्चों को निशुल्क पोशाक, जूता, किताब, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति एवं अन्य कई चीजें दी जाती है। बच्चे स्कूल अवश्य पहुंचें एवं शिक्षा ग्रहण करें. बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश का विकास होगा. बच्चे देश के भविष्य हैं। वहीं सहायक शिक्षक तिलक प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक बदलाव लाया जा सकता है। बच्चों खूब मन लगाकर पढ़ें. और माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें।इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग, सहायक शिक्षक तिलक प्रसाद महतो, नन्दकिशोर प्रधान, रामकिशोर सोय, जयमनी महतो आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 43 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
