खरसावां अग्र परियोजना केंद्र का हस्तशिल्प के निदेशक
ने किया निरीक्षण, बीजागार और तसर उत्पादन की ली जानकारी
रोगमुक्त कोकून से ही बेहतर रेशम उत्पादन संभव-प्रीति रानी
kharsawan
झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय की निदेशक प्रीति रानी ने खरसावां स्थित अग्र परियोजना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तसर रेशम उत्पादन, रेशम बीजागार की गतिविधियों तथा स्थानीय तसर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने केंद्र परिसर में लगाए गए आसन, अर्जुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों का अवलोकन किया। इसके बाद रेशम बीजागार भवन का निरीक्षण करते हुए तसर रेशम कीट के उत्पादन के लिए रखी गई रेशम तितलियों की जोड़ियों और कोकून उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। प्रीति रानी ने कहा कि रोग रहित रेशम कोकून से ही बेहतर गुणवत्ता का रेशम उत्पादन संभव है। यदि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और रोगमुक्त कोकून उपलब्ध कराया जाए तो तसर उत्पादन में सुधार के साथ उनकी आय बढ़ने की भी संभावना है। उन्होंने बीजागार में रोगमुक्त रेशम कीट तैयार करने तथा किसानों को समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने खरसावां-कुचाई क्षेत्र में तसर पालन की संभावनाओं पर जोर देते हुए वैज्ञानिक तरीके से कीटपालन और रोग प्रबंधन को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। निरीक्षण के दौरान स्थानीय तसर किसानों को मिल रही सुविधाओं, प्रशिक्षण और केंद्र की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली गई।
पदाधिकारियों की कमी से प्रभावित हुआ कामकाज
निदेशक ने केंद्र की विभिन्न समस्याओं और उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की कमी के कारण केंद्र के कामकाज पर असर पड़ा है, लेकिन क्षेत्र में तसर कीटपालकों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में रेशम से जुड़े कार्यों को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने का निर्देश देते हुए परिसर में फूल-पौधे और अन्य हरियाली विकसित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रविशंकर प्रसाद, खरसावां अग्र परियोजना पदाधिकारी नितीश कुमार सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
October 22, 2026 8: 54 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
