खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने
पंड़ालों में उमडे़ श्रद्वालु, महिलाओं ने व्रत रखकर मां लक्ष्मी की
पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन के लिए मां से की कामना
kharsawan-kuchai
खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न् गांवों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। पंड़ालों में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पडी। श्रद्वालुओं ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और जीवन में सुख-समृद्वि लाने के लिए धन, समृद्वि और सौभाग्य के लिए देवी लक्ष्मी की विधि विधान से आराधना कर पूजा-अर्चना किया। और सुखमय जीवन की कामना की।

महिलाओं ने बड़ी संख्या में व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। खरसावां के बजारसाही में श्री गौरी गणेश पूजा समिति बेहरासाई मां लक्ष्मी पूजा समिति, श्री श्री तरूण लक्ष्मी पूजा समिति बडाबाम्बों, श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति असुरा बुरूडीह, श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति डंगलटांड, सिमला, माहलीमुरूप, गितिलता, चिलकू, कृष्णापुर, देहरूडीह, कुम्हारसाई, खिलाडीसाई, बेहरासाई, गोपालपुर, उधुडिया, बडाबाम्बो, आमदा सहित खरसावां-कुचाई आदि क्षेत्रों में मां लक्ष्मी पूजा के लिए भव्य पंडाल की स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

खरसावां के डंगलटांड में भंडारा का भी आयोजन किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया। डंगलटांड में 1984 से लक्ष्मी पूजा हो रही है। लक्ष्मी मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही कई जगह भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। खरसावां के श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति असुरा बुरूडीह में भी भव्य पूजा पंड़ाल बनाया गया है।

पूजा-अर्चना के लिए महिलाओ की भारी भीड उमडी। धर्म शास्त्रो के अनुसार इस दिन खास उपोय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। सोने पर सुहागे का काम कर रहा है। धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीवार्द पाने के लिए यह दिन सर्वोत्तम है। खरसावां के असुरा में मां लक्ष्मी पूजा के भव्य आयोजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष देशवा गोप, मनोज प्रमाणिक, गणेश महतो, शिकार माझी, बबलू माझी, जनार्दन दास, भोटेल दास, जगदीश पात्रों, सुशांत प्रमाणिक, आकाश प्रमाणिक, मनीष गोप, देव गोप, लक्ष्मण माझी, सुरेश नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
