डीसी ने कुचाई कल्याण अस्पताल व सीएचसी का किया
औचक निरीक्षण, कल्याण अस्पताल में अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी; स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- नीतिश कुमार सिंह
kuchai
कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कल्याण विभाग के अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया। गुरूवार को जब सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने दोनों ही अस्पतालों में ओपीडी, आइपीडी के साथ मेडिसिन स्टॉक, चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। सजमत रांची के द्वारा संचालित कुचाई कल्याण विभाग के अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं व मशीनों की स्थिति के साथ-साथ कुछ तकनीक वाले ब्लड बैंक की जांच की। उपायुक्त ने कुचाई कल्याण अस्पताल के अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी जतायी। उसके ओपीडी व आइपीडी मरीजों की संख्या काफी कम पायी गयी।

मौके पर श्री कुमार ने कहा कि कुचाई कल्याण अस्पताल का पहले भी निरीक्षण कर कई खामियां में सुधार का निर्देश दिया गया था। जो भी असुविधाएं हैं उसे पर स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है। पुनः जो भी खामियां हैं उन पर जांच प्रतिवेदन बनाकर इनको चेतावनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इनके कार्यकलापों में सुधार नहीं किया जाएगा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि कुछ चीज हैं जो हमारी तरफ से उपलब्ध कराना है। जो टेंडर प्रक्रिया में है। जल्द ही पूर्ण होगा। कुचाई कल्याण अस्पताल में मात्र दो चिकित्सक उपलब्ध हैं। इसके एकरारनामा के अनुसार अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई के निरीक्षण में मरीजों की संख्या अधिक पाया गया। वहां गर्भवती महिलाओं का मेडिकल कैंप लगा हुआ था। डीसी ने ओपीडी, किचन, केटिंन, दवा का स्टॉक, रोस्टर एवं गर्भवती महिलाओं का मेडिकल कैंप आदि का निरीक्षण किया। सीएचसी कुचाई में मार्च-2026 में कुल 127 मरीज को भर्ती कराकर इलाज किया गया था। इस दौरान अधिक्कतर चिकित्सक जनता दरबार में गए थे। जिसके कारण अस्पताल का निरीक्षण सही ढंग ने नहीं हो पाया। क्योंकि कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र कोमाय मैं जनता दरबार लगा है। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल का पुनः निरीक्षण किया जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधा बेहतर व सुदृढ़ करने का निर्देश
डीसी ने स्वास्थ्य सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होने कुचाई के कल्याण अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर व सुदृढ़ करने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी लगन के साथ कार्य करने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई के विभिन्न फ्लोर में इलाजरत मरीजों का उपायुक्त ने हालचाल जाना और इलाज कराने पहुंचे मरीजों से पूछताछ कर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में कई कमियां सामने आई
डीसी व एसडीओ के निरीक्षण के क्रम में कई कमियां सामने आई हैं, जिस पर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कुछ व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सख्त फटकार भी लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
