कुचाई के सियाडीह मे रजो पर्व पर हुई सांस्कृतिक
छऊ नृत्य, विधायक ने किया विधिवत उद्घाटन, छऊ हमारी
सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर है-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत दलभंगा पंचायत के सियाडाह गाव म किसान कृषि सुरक्षा समिति छऊ नृत्य पटायता के तत्वावधान में रजो पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों, दर्शकों एवं विभिन्न छऊ मंडलियों को रजो पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य हमारी वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। गांवों के कलाकार अपनी परंपरा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं। उद्घाटन के बाद छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न मंडलियों के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आदिवासी सरना कला छऊ नृत्य दल, मुरहू तथा श्री श्री शिव मंदिर छऊ एकेडेमी, कान्ड्रा के कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की मनोहारी भाव-भंगिमाओं, आकर्षक मुखौटों और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। रातभर चले इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कला प्रेमियों ने भाग लिया और छऊ नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम ने क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को नई ऊर्जा प्रदान की।
September 6, 2026 4: 31 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
