खरसावां के र्बोरडा में रक्षाबंधन पर सजा छऊ का रंग, पारंपरिक नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन, क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला को संरक्षित करना उदेश्य
kharsawan
खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बोरडा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित छऊ नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से दर्शक पहुंचे।
कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अनुपस्थिति में उनके विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा, पंचायत के मुखिया मंगल सिंह जामुदा एवं समिति अध्यक्ष विजय दिग्गी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छऊ की पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने आनंद लिया। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक छऊ कला को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में अजय सामाड, साधुचरण सोय, सुरेश महंती, मुन्ना महंती, कुंवर बानरा, राजेन हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
August 29, 2026 11: 22 am
Breaking
- कुचाई में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ के तहत तसर किसान समूहों की बैठक, तसर किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ना उद्देश्य,
- खरसावां-कुचाई में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार और स्नेह का धागा, उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की
- खरसावां के र्बोरडा में रक्षाबंधन पर सजा छऊ का रंग, पारंपरिक नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन, क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला को संरक्षित करना उदेश्य
- डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक सम्पन्न हुई…* *पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जलमीनार एवं चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत, जलापूर्ति की गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश…*
- रक्षाबंधन पर्व को लेकर आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच…*
- खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में ‘तरू भ्राता’ कार्यक्रम, बच्चों ने पेड़ों को बांधी ईको-फ्रेंडली राखी
- खरसावां में शिशु मंदिर की बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप में बांधी राखी
- परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को रांची आंदोलन की तैयारी पर कुचाई में मानकी-मुंडा एवं सामाजिक संगठनों की बैठक, आरक्षित सीटें घटाने के बजाय बढ़ाई जाना चाहिए- मनोज सोय,
