कुचाई में फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हेतु बिरसा
क्लब ने विधायक के संघ किया बैठक, तीन दिवसीय फुटबॉल
प्रतियोगिता 28 सितम्बर से, विजेता टीम को मिलगा 1.50 लाख
kuchai
कुचाई के बिरसा स्टेडियम में दुर्गा पूजा के अवसर पर आगामी 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बिरसा क्लब कुचाई के द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बिरसा स्टेडियम कुचाई में बिरसा क्लब कुचाई की एक बैठक खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व मेें की गई। इस बैठक में फुटबॉल प्रतियोगिता को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा पर आगामी 28 से 30 सितम्बर तक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 4900 रूपये देकर 64 टीमे भाग लेगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.50 लाख का पुरस्कार देने तथा उप विजेता टीम को एक लाख का नगद पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे तुतीय पुरस्कार 45 हजार, चतुर्थ पुरस्कार 45 हजार, पंचम, छठवां, सप्तम एवं अष्ठम पुरस्कार 20-20 हजार रूपया नगद देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, वेस्ट गोलकीपर व वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में खरसावां विधायक दशरथ गागराई को मुख्य अतिथि के रूप में आमत्रित किया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, सुजेन सिंह सोय, मुन्ना सोय, संजय सिंह सोय, धनश्याम सोय, गंगाराम सोय, गारदी सोय, बिक्रात गोप, राहुल सोय, सनील सिंह सोय, विशुन चन्द्र गागराई, प्रेम सिंह सोय सहित क्लब के सभी खिलाडी व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 39 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
