गम्हरिया में वंदे भारत ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, परिचालन रहा प्रभावित,
Gamharia– सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरराजपुर रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है जब पोल संख्या S34 के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की मौत वंदे भारत ट्रेन से कटकर हुई बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और गम्हरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद उक्त रेलखंड पर ट्रेन परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
July 23, 2026 10: 34 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
