खरसावां के बुरूडीह में अनियंत्रित हाईवा का कहर,
घर में घुसा हाईवा, बाल-बाल बचे लोग, नुकसान की भरपाई
की मांग पर तीन घंटे खरसावां-सरायकेला मार्ग रहा जाम,
kharsawan
खरसावां-सरायकेला मुख्य सड़क स्थित बुरूडीह गांव में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और घर का एक हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। यह घटना मंगलवार की रात के लगभग 12 बजे की है। उसी वक्त सरायकेला से खरसावां की ओर जा रही एक हाईवा संख्या जेएच 05 बी एम 0103 खरसावां के बुरूडीह गांव में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे युधिष्टीर पाल एवं सपन पाल केघर में जा घुसा। गनीमत यह था कि परिवार के लोग अंधर रूम में सोए हुए था। अन्यथा बडा हांसदा हो सकता था। हाईवा के घर में घुसने से घर का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बर्जन और समानों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घर के नुकसान की भरपाई और बिजली के खंभे की मरम्मती की मांग को लेकर खरसावां-सरायकेला मुख्य सड़क स्थित बुरूडीह गांव में बुधवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही होती है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई देने और बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग करने लगे। इसके अलावे सड़क पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और हाईवा वाहन के प्रतिनिधि पहुचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समक्ष हाइवा के प्रतिनिधि के द्वारा नुकसान की भरपाई करने और बिजली विभाग के द्वारा बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के आश्वासन के बाद दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया गया।
September 9, 2026 11: 44 am
Breaking
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
