खरसावां के गितीलता में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच
रोजो मेला संपन्न् शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जकारें लगाते हुए
जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर दिखाई भक्ति में शक्ति
kharsawan
खरसावां के गितीलता गांव में आयोजित दो दिवसीय रोजो मेला धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गई। मेला कें अतिंम दिन भगवान शिव अराधना करने के लिए कोल्हान क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भारी भीड उमड पडी। श्रदालुओं ने भगवान के समझ शीश झुकाते हुए विधि विधान से पूजा-अर्चना किया। साथ ही परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की।

शिव भक्तों ने जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन किया। अंगारों में बडें बुजूर्ग ही नही नन्हे भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ की जकारें लगाते हुए भक्ति का परिचय दिया। भगवान शिव की दरबार में पहुचकर कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्वालुओं ने पूजा अर्चना के साथ कालीका घाट, मोडा पाठ, सोती पाठ, रजनी फुडा की परंम्पराओं का निर्वाहन किया गया। श्रद्वालुओं ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपनी कृपा बनाये रखे। मेला में उमडी भीड एक पक्ष है आस्था दुसरा पक्ष है, शिव के प्रति आस्था हध्य से निकलती है। खुशिया दिखती नही, खुशी को कोई खरीद नही सकता है। जब आस्था व विश्वास बढता है तभी खुशी मन से निकलता है।
