कांड्रा के लखना सिंह घाटी में गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक में लगी आग, चालक वाहन से कूद कर बचाई अपनी जान,
Seraikella कांड्रा : चौका थाना अंतर्गत लखना सिंह घाटी में गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही चालक वाहन से कूद कर अपनी जान बचाने के साथ वहां से भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कांड्रा की ओर से चौका की तरफ जा रहा था, जहां लखना सिंह घाटी में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के कारण ट्रक में आग लग गई, राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।आसपास लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक चालक को हल्की आंख की झपकी लग गई होगी, जिसके कारण ट्रक रेलिंग में जा टकराई। फिलहाल ट्रक मालिक को सूचित कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
June 14, 2026 10: 31 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
