कुचाई के अरूवा मे अबुआ अधिकार अभियान के तहत समस्याओं और बेरोजगार युवाओं का सर्वे, रोजगार के अभाव में कोल्हान से युवा पलायन करने को मजबूर-बिरसा सोय
Kuchai
वृहद झारखंड मोर्चा ने कुचाई प्रखंड के बड़ा आरुवां गांव स्थित हरिजन बस्ती में “अबुआ अधिकार अभियान” के तहत जनसंपर्क एवं सर्वे कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य गांवों की वास्तविक समस्याओं का आकलन करना, बेरोजगार युवाओं एवं मजदूरों का सर्वेक्षण करना, पलायन के कारणों का अध्ययन करना तथा ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि झारखंड गठन के करीब 26 वर्ष बाद भी गांवों तक विकास की रोशनी पूरी तरह नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में कोल्हान क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत गांव-गांव जाकर समस्याओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है, ताकि सर्वेक्षण के आधार पर सरकार के समक्ष स्थानीय रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे प्रभावी ढंग से रखे जा सकें। मोर्चा के वरिष्ठ नेता चूड़ी पुरती ने क्षेत्र में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि उद्योगों से निकलने वाला प्रदूषण खेती, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच कर प्रभावी नियंत्रण की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा।
युवा नेता दुर्गा चरण पुरती ने राज्य सरकार से कृषि ऋण माफी योजना दोबारा शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि “अबुआ अधिकार अभियान” का पहला चरण अक्टूबर तक चलेगा और इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर एक लाख सक्रिय सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने युवाओं, किसानों और मजदूरों से पलायन एवं बेरोजगारी के खिलाफ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में नेता अभय सिंह जामुदा ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन गांवों की समस्याओं को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से बिपिन कालिंदी, सावित्री लोहार सोछोरी लोहार, बसंती कालिंदी, मालती लोहार, सुनीता कालिंदी, नुकूमी कालिंदी, जापान कालिंदी, सोनाताप कालिंदी, शांति कालिंदी, सोबा लोहार, सुकरा कालिंदी, रिहिना कालिंदी, राजकुमार महतो, कोलाबाती कालिंदी, लोईजाबती कालिंदी, सरस्वती कुम्हार, ममता भूमिज, भैयला कालिंदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
July 20, 2026 7: 46 pm
Breaking
- आदित्यपुर में 31 जुलाई तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें, उपायुक्त ने जताई नाराजगी
- SIR-2026 के तहत कुचाई प्रखंड के लो-परफॉर्मिंग मतदान केंद्रों का निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 57-खरसावाँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर उपायुक्त ने किया निरीक्षण, प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र प्राप्त करने एवं त्रुटिरहित ASDD सूची तैयार करने के दिए निर्देश…*
- खरसावां में पारंपरिक हेरा पंचमी पर निभाई गई सदियों पुरानी रथ भंगिनी की परंपरा, नाराज महालक्ष्मी ने प्रतीकात्मक रूप से तोड़ा प्रभु जगन्नाथ का रथ,
- SIR-2026 के अंतर्गत नगर परिषद कपाली क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया निरीक्षण, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…*
- सरायकेला में नवंबर में होगा तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव, तैयारियां शुरू
- सुमित एफसी सीनी की लगातार तीसरी जीत, टेंगाडीह को 3-1 से हराया; बुरुडीह और भेलाईडीह का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
- कुचाई के अरूवा मे अबुआ अधिकार अभियान के तहत समस्याओं और बेरोजगार युवाओं का सर्वे, रोजगार के अभाव में कोल्हान से युवा पलायन करने को मजबूर-बिरसा सोय
- JLKM सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर
