कुचाई के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र स्थित कोमाय में लगेगा जनता
दरबार 9 अप्रैल को, बीडीओ ने तैयारी पर किया समीक्षा बैठक,
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र कोमाय में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले जनता दरबार को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड सभागार में प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में एक तैयारी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राथमिक विद्यालय कोमाय के मैदान में जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि इस जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर के सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्रपत्र, बैनर, पोस्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं प्रिंटर के साथ 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बीडीओ ने परिसंपत्ति वितरण के लिए चिन्हित लाभुकों की सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय कुचाई के प्रधान लिपिक के पास जमा करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा रोलाहातु पंचायत के सभी गांवों में प्रचार वाहन के माध्यम से माइकिंग कर जनता दरबार का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
July 24, 2026 11: 10 pm
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
