राजनगर के अंतुसाई में निजी तालाब का सात लाख
होगा जीर्णाेद्धार, जिप सदस्य ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के हर गांव
तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है- अमोदिनी महतो,
Rajnagar
राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 अंतर्गत तुमंग पंचायत के ग्राम अंतुसाई (भालकाडीह) में निजी तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। साथ ही क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लगभग सात लाख की लागत से तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य होगा। मंगलवार को तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 के सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो एवं वार्ड सदस्य बेबी महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर श्रीमति महतो ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। तालाबों के पुनर्जीवन से जल संचयन बढ़ेगा, भू-जल स्तर सुधरेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि इस तालाब के जिन्नोद्धार होने से आसपास क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। तालाब जीर्णाेद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि तालाब के जीर्णाेद्धार से जल संकट की समस्या में कमी आएगी और कृषि कार्यों को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से बिनोद महतो, बलदेव महतो, संजय महतो, धर्मेन्द्र महतो, बलराम महतो, मलिन महतो, दैतारी महतो, राजेश महतो, स्वाधीन महतो, शांतिराम महतो, प्रेमचन्द महतो, विपिन महतो, बिहारी महतो, शंकर महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
September 6, 2026 4: 56 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
