खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक,
23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी
पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
kharsawan
खरसावां स्थित मां बसंती मंदिर परिसर में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 मां बसंती की पूजा विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न कराई जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजया दशमी के दिन मंदिर परिसर में ब्राह्मण बच्चों के लिए सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह संस्कार पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा। जो भी ब्राह्मण बच्चे इस सामूहिक उपनयन संस्कार में शामिल होना चाहते हैं, वे खरसावां के पूजा कमेटी के पदाधिकारी सुकदेव पति के पास आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। पूजा का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है। आगामी 23 मार्च 2026 को वेलवरण, 24 मार्च को सप्तमी पूजा, 25 मार्च को अष्टमी पूजा, 26 मार्च को नवमी पूजा तथा 27 मार्च 2026 को विजया दशमी के दिन पूजा का समापन होगा। इसी दिन मंदिर परिसर में ब्राह्मण बच्चों के बीच सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य, सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, हर कुमार दाश, सुकदेव पति, पंकज मिश्रा, सुबोध पाणी, सुधीर मिश्रा, अंबुजकश्य आचार्य, सत्यदेव पति, सुशील षाड़ंगी, सरोज मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुजीत हाजरा, प्रीति रंजन नंद, असीत मिश्रा, जगन्नाथ पति, जगन्नाथ त्रिपाठी, प्रवीण षाड़ंगी, भास्कर आचार्य समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 01 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
