खरसावां में स्वतत्रता दिवस झण्डोत्तोलन को लेकर
हुई बैठक, झण्डोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित,
kharsawan
खरसावां प्रखण्ड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक बैठक प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में खरसावां के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झण्डोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित किया गया। प्रखंड कार्यालय में सुबह 8 बजे, छउ नृत्य कला केन्द्र में 8.25 बजे, अग्र परियोजना कार्यालय खरसावां में 8.40 बजे, प्रखंड संसाधन केन्द्र खरसावां में 8.50 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी का कार्यालय में 9 बजे, खरसावां पंचायत सचिवालय में 9.10 बजे, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां में 9.25 बजे, खरसावां थाना में 9.40 बजे, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खरसावां में 10 बजे, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां में 10.10 बजे, प्लास टु उच्च विद्यालय खरसावां में 10.25 बजे, जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के कार्यालय में 10.30 बजे, खादी पार्क खरसावां आमदा में 10.55 बजे तथा कस्तुरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय खरसावां में 11.20 बजे राष्ट्रीय ध्व्ज फहराए जाऐंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रधान लिपिक राजेश कुमार द्विवेदी, मुखिया सुनिता तापे, डीएसए सचिव मो दिलदार, बीपीओ पंकज कुमार महतो, माजीद खान, गोवधन राउत, अनुप सिंहदेव, दीपु कुमार, मंजू हेम्ब्रम, सुब्रत सिंहदेव, आदि उपस्थित थे।
August 6, 2026 10: 13 pm
Breaking
- विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता, प्रतियोगिता एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन…* *धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को प्रारंभिक स्तनपान, कोलोस्ट्रम, संतुलित पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं शिशु देखभाल के संबंध में किया जा रहा जागरूक…*
- एसएस+2 हाई स्कूल, चांडिल में मुख स्वास्थ्य जांच, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन…* *गुटखा खाने में भले ही मज़ा लगे, लेकिन हर थूक में ज़हर होता है- डॉ. रीना सिंह*
- खरसावां में स्वतत्रता दिवस झण्डोत्तोलन को लेकर हुई बैठक, झण्डोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित,
- खरसावां में जिला महिला फुटबॉल लीग के लिए खरसावां फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 40 खिलाडियों ने लिया हिस्सा
- लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग
- सरायकेला-खरसावां में बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई, तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार, AK-47 व इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
- वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम के सपनों को मिली नई उड़ान, अब फास्ट फूड कार्ट से बढ़ाएंगी स्वरोजगार -विधायक जगत माझी ने किया फूड कार्ट का उद्घाटन, लस्सी की दुकान से चर्चा में आई अंजली बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
- खरसावां मे वृहद झारखण्ड मोर्चा का संगठन विस्तार तेज, भरत सिंह गागराई बने केंद्रीय महासचिव, जल्द बनेगी नई झारखण्ड नामधारी राजनीतिक पाटी-बिरसा सोय,
