खरसावां के पोटोबेडा में कोयले की चोरी और ट्रेन में पत्थरबाजी पर आरपीएफ और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक,
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना उद्देश्य,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा में लगातार हो रही कोयले की चोरी की घटना और ट्रेन में पत्थरबाजी को गंभीरता से लेते हुए, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) एवं स्थानीय ग्रामवासियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना, सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। ऐसी घटनाओं से न केवल रेलवे को नुकसान हो रहा है, बल्कि गांव की छवि भी खराब हो रही है। खरसावां के पोटोबेडा में दो दिनों पूर्व कोयले की चोरी की घटना और ट्रेन में पत्थरबाजी की गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हम चाहते हैं कि हमारे गांव के बच्चे पढ़ें-लिखें, लेकिन कुछ लोग बाहर से आकर माहौल बिगाड़ रहे हैं। आरपीएफ ने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन इसमें जनता का सहयोग अनिवार्य है। कोयले की चोरी और ट्रेनों पर पथराव करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के अंत में यह तय किया गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति ऐसी घटनाओं में लिप्त पाया गया, तो ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जन-सहभागिता बेहद आवश्यक है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना आरपीएफ या स्थानीय प्रशासन को दें। इस बैठक में मुख्य रूप से आरपीएफ इंस्पेक्टर कमलेश सोरेन, सब इंस्पेक्टरआर मुर्मू, महेश बेसरा, आर सी महतो, वंदन मुन्ना, ग्राम प्रधान कार्तिक नायक, उप मुखिया विद्याधर नायक, चौकिदार गणेश तांती आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 11 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
