खरसावां गोलीकांड पर बनेगी ऐतिहासिक हो फिल्म,
इतिहास को संजोने और प्रतिभा को मंच देने की कोशिश, झारखंड,
ओडिशा और छत्तीसगढ के कलाकारों को मिलेगा प्राथमिकता,
kharsawan
झारखंड के ऐतिहासिक खरसावां गोलीकांड की गाथा अब बडे पर्दे पर जीवंत होगी। खरसावां विधायक दशरथ गागराई के संरक्षण में राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले दो महत्वपूर्ण हो फिल्मों के निर्माण की घोषणा की गई है। पहली फिल्म खरसावां में 1 जनवरी 1948 को हुए ऐतिहासिक घटना खरसावां गोलीकांड पर आधारित होगी, जबकि दूसरी फिल्म हुडिंग माई (परिवार की सबसे छोटी बेटी) के माध्यम से सामाजिक ताने-बाने को दिखाएगी। इन फिल्मों के लिए स्थानीय कलाकारों की तलाश शुरू हो गई है। झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ के हो कलाकारों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। जल्द से जल्द ऑडिशन होगा।
इतिहास को संजोने और प्रतिभा को मंच देने की कोशिश
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि गुवा गोलीकांड की तरह खरसावां गोलीकांड का इतिहास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे फिल्म के जरिए आने वाली पीढयिों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई कलाकार आगे नहीं बढ पाते। राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो ऐसे कलाकारों को एक बडा मंच प्रदान करेगा। खरसावां गोलीकांड की पटकथा ओडिशा के लक्ष्मण मुर्मू ने लिखी है, वहीं हुडिंग माई की स्क्रिप्ट चक्रधरपुर के कालिया जामुदा (चम्बरू जामुदा) ने तैयार की है। इससे पहले स्टूडियो की फिल्म प्रेम पासेश् यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है, जिसे सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया था। आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र खरसावां में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक की धर्मपत्नी बसंती गागराई समेत कला जगत से जुडे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
September 9, 2026 12: 41 pm
Breaking
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
