गम्हरिया के हरदोला में खरकई नदी पर 12.54 करोड़ की लागत बनेगा पुल, विधायक ने किया शिलान्यास, पुल के निर्माण से निश्चित रूप से कनेक्टिविटी बेहतर होती है-गागराई
Gamhariya
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर लगभग 12.54 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि पुल के निर्माण से निश्चित रूप से कनेक्टिविटी बेहतर होती है, क्योंकि वे नदियों, घाटियों, या अन्य बाधाओं के ऊपर से आवागमन को आसान बनाते हैं। परिवहन को सुव्यवस्थित करते हैं, दूरियों को कम करते हैं, और आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं। जैसा कि झारखंड में नए औद्योगिक गलियारे और कई पुलों के निर्माण से अपेक्षित है, जिससे आवागमन और व्यापार दोनों सुगम होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्र की जनता से किए गए एक-एक वादे को पूरा किया जा रहा है और करीब दो दशक पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। श्री गागराई ने कहा कि पुल निर्माण से गम्हरिया और राजनगर प्रखंड के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह कार्य अगले दो वर्षों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिया। इस पुल निर्माण के बाद गम्हरिया प्रखंड के हरदोला, रामचंद्रपुर, सिंगपुर, दलाईकोचा, ठसकपुर, नुआडीह, मधुपुर, भालूबासा सहित राजनगर प्रखंड के चापड़ा, डुमरडीहा, विक्रमपुर, छेलकानी, साजाड़, बुरुडीह, धोलाडीह समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में नदी पार करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उन्हें लगभग दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर टेंटोपोसी होकर जाना पड़ता था। जो अब इस पुल के बन जाने से समाप्त हो जाएगी। खरकई नदी पर बनने वाले इस पुल के एप्रोच रोड के लिए जमीन देने वाले रैयतों को विधायक दशरथ गागराई ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए लोगों में मंगला चरण प्रधान, विनोद चंद्र प्रधान, तुषार प्रधान, सुबोध प्रधान, सनत प्रधान, विशाल प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान, अमित प्रधान, मनबोध प्रधान, भरत प्रधान, प्रमोद प्रधान, धीरेंन प्रधान, अरुण प्रधान, लाल बिहारी प्रधान, बादल प्रधान, प्रभाकर प्रधान, महाबीर प्रधान, शरद प्रधान, चक्रो प्रधान, भीम प्रधान, उपेंद्र प्रधान, शचिंद्र प्रधान, तपन प्रधान, परमेश्वर प्रधान, काशीनाथ प्रधान, लालजी प्रधान, ऋतुध्वज प्रधान और पंकज प्रधान शामिल रहे। पुल शिलान्यास कार्यक्रम में समाजसेवी बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, सुरज महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, मांगीलाल महतो, पंकज प्रधान, सुधीर महतो, प्रकाश महतो, रानी हेंब्रम, संजय प्रधान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
July 24, 2026 12: 26 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
