कुचाई में प्रखंड स्तरीय रवि कर्मशाला का आयोजन,
किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की दी सलाह
खेती कर किसान बन सकते आत्मनिर्भर-झिग्गी हेम्ब्रम
Kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के दारा वित्तीय वर्ष-2025-26 पर प्रखण्ड स्तरीय रवि कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान मित्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य रबी फसलों की उन्नत खेती, नवीन तकनीकों तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचाना था। प्रखण्ड स्तरीय रवि कर्मशाला का विधिवत उदघाटन कुचाई जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम ने दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्रीमति हेम्ब्रम ने कहा कि किसान खेती वैज्ञानिक विधि से करें ताकि फसल दोगुना हो सके। खेती कर किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत के साथ फसल की देखभाल करना आवश्यक है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनुस हेम्ब्रम ने प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए कर्मशाला के दौरान गेहूं, चना, मसूर, सरसों सहित अन्य रबी फसलों की उन्नत किस्मों, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था एवं रोग-कीट नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी तथा उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। कृर्षि पदाधिकारियों ने किसानों को रबी मौसम में उपलब्ध अनुदान, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं फसल बीमा योजना की जानकारी भी दी। अंत में किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान पर चर्चा की गई। स्थानीय किसानों ने इस कर्मशाला को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से जिप सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, निरज कुमार गुफ्ता, बेरगा सोय, गुरा सोय, कैरा सामड, निरंजन महतो, दीपक कुमार उरावं, बीर सिंह गागराई, किसान मित्र, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 3: 57 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
