कुचाई में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान
को सफल बनानें को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक, कोई भी
दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे-बीईईओ
kuchai
कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र में विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष नामांकन अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए कुचाई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जून से 24 जून तक चलने वाले विशेष नामांकन अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोडने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर श्री जोशी ने उपस्थित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में सर्वेक्षण कर विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार करें तथा अभियान अवधि के दौरान उनका नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विद्यालयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में समावेशी शिक्षा को बढावा देने, दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालयों में अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इस बैठक में लेखपाल कृष्णा मोहन महतो, रिसोर्स टीचर दयाल लेट, शीतल प्रसाद तथा पंचू मार्डी समेत सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
