कुचाई-खरसावां में 69 लाख से होगा स्कूल भवन व आंगनबाड़ी केंद्र और पीसीसी का निर्माण, समाजसेवी ने किया शिलान्यास, राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रयासरथ-गागराई,
Kharsawa
कुचाई-खरसावां में 69 लाख की लागत से कुचाई प्रखण्ड के उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कार्य, कुचाई के सिकरम्बा और काडेरागो में ऑगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य, कुचाई के चम्पद मे पीसीसी पथ निर्माण कार्य और खरसावां के मोसोडीह मे ऑगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी सह समाजसेवी बांसती गागराई के द्वारा किया गया। समाजसेवी ने 25 लाख की लागत से अनाबद्ध निधि के तहत कुचाई प्रखण्ड अंतर्गत उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कार्य होगा। जबकि कुचाई के काडेरागो और सिकरम्बा में 11-11 लाख की लागत से एक-एक आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य होगा। वही कुचाई के चम्पद मे 11 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। इसके अलावा खरसावां प्रखंड के मोसोडीह मे 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य होगा। मौके पर श्रीमति गागराई ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज जिन पाच महत्वपूर्ण योजनाओ का शिलान्यास हुआ है, ये केवल योजना नहीं बल्कि आपके विश्वास की नींव हैं। विधायक ने ठाना था कि विकास की रोशनी गांव की गलियों तक पहुंचेगी और आज उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि गावो मे शिक्षको की कमी को दूर करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं सुनी। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बांसती गागराई, जिप काली चरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 7: 43 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
