राजनगर के जामबनी में 31वां अपुर पाठशाला का उद्घाटन
Rajnagar राजनगर प्रखंड अंतर्गत जामबनी गांव में माताजी आश्रम की ओर से 31वां अपुर पाठशाला खोला गया, जिसमें बच्चों को बंगला भाषा की शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर शंकर चंद्र गोप और जनमेजय सरदार ने मां सरस्वती की प्रतिकृति पर पुष्प अर्पित कर और धूप-दीप प्रज्वलित कर पाठशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार दे ने गांव-गांव में अपुर पाठशाला खोलने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और माता-पिता तथा अभिभावकों से बच्चों को बंगला सीखने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। शंकर चंद्र गोप ने जामबनी के लोगों को बंगला भाषा को बचाने के लिए आगे आने और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कुल 40 से अधिक बच्चों ने बंगला सीखने के लिए नामांकन किया। पाठशाला में निःशुल्क बंगला सीखने के लिए वर्ण परिचय पुस्तक वितरित की गई। प्रति रविवार को सुबह 9 बजे बच्चों को बंगला सिखाने का काम किया जाएगा।
September 6, 2026 4: 55 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
