खरसावां में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की मनाई 288 वीं जयंती,
Kharsawan
खरसावां के चांदनी चौक स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 288 वीं शहादत दिवस कुड़मि समाज खरसावां-कुचाई ईकाई की ओर से मनाया गया गया। मौके पर कमिटी के संयोजक पंकज कुमार महतो ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के आंदोलन के कारण परमानेंट सेटलमेंट 1793 से ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयतों की जमीन को अहस्तांतरणीय बनायी गयी थी। उस समय एकमात्र कुड़मि को ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयत कहा जाता था। इसलिए कहा जाता है कि क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो का विद्रोह जमीन बचाना और रिवेन्यू नहीं देने के लिए ही ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी। वहीं बबलू महतो ने कहा कि क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो विद्रोह के दौरान लड़ते-लड़ते 5 अप्रैल 1778 को सिल्ली के लोटा गांव के ‘गढ़तैंतेइर’ में अंग्रेजों की गोली से वीरगति प्राप्त हुए थे। इस प्रकार उन्होंने देश की आजादी के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहें। लोटा के गढ़तैंतेइर के आसपास छः और नाला के उस उस पार कीता गांव में सात ऐसे गड़े पत्थरों की ऐतिहासिक गवाही उन शहीदों का ऐतिहासिक तथ्य आज भी विद्यमान है जिन्होंने क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के साथ शहादत दिए थे। उपस्थित सभी लोगों ने मौके पर निर्णय लिया कि खरसावां स्थित उचित जगह पर बहुत जल्द क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापित की जाएगी । इस कार्यक्रम के अवसर पर पंकज कुमार महतो, महेश्वर महतो, बाबलु महतो, रमेश महतो, कैलाश महतो, संजय महतो, महावीर महतो, लोकनाथ महतो, मंटू महतो, दयाल महतो, मनबोध महतो, मिलन महतो, राकेश महतो, आदि उपस्थित थे ।
September 7, 2026 8: 41 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
