खरसावां में प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच में उपकरणों
हेतु 20 चिन्हित, 54 दिव्यांगता में बाटे गए सपोर्टिग उपकरण,
दिव्यांग होने के बाद भी थके नही, हारे नही-बीईईओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में सोमवार को झारखण्ड शिक्षा परियोजना के तहत समावेशी शिक्षा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर एवं आवश्यक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर में विभिन्न् गांवो से 3 से 18 आयु वर्ष के पहुचे 92 दिव्यांग बच्चों के द्वारा निबंधन कराया गया। जिसकी जांच एएलआईएमसीओ रांची शाखा की विशेषज्ञ टीम के डॉ. भानु सिंह, डॉ. आनंद सिंह, रवि सिंह व लव कुश गुप्ता के द्वारा किया गया। इसमें से दिव्यांग उपकरणों के लिए 20 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया। आज की जांच में चिन्हित दिव्यांग बच्चों को अगले जांच शिविर में सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। वही आज 54 दिव्यांग बच्चों के बीच सपोर्टिग इक्विपमेंट्स प्रदान किया गया। शिविर का उदघाटन खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। ये हौसलों की उड़ान है। दिव्यांगता को सामाजिक कलंक मानने की धारणा से लोगों को दूर करने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करना है। दिव्यांग होने के बाद भी थके नही, हारे नही और दुनिया को बताए दिव्यांगता आगे बढ़ने से नही रोक सकती है। उन्होने कहा कि दिव्यांगों को ट्राय साइकिल देने का मकसद उनके अंदर स्वावलंबन की भावना जगाने के साथ स्वावलंबी बनाना भी है। समाज को अपनी संकीर्ण मानसिकता का त्याग कर दिव्यांग बच्चों को सबल बनाने के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। इनके तनिक प्रयास से दिव्यांगों का जीवन भी विकास के पथ पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगा। श्री सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे जिसके लिए सभी को सहायक उपकरण देकर विद्यालय जाने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है। इसी क्रम में समावेशी शिक्षा योजना के तहत विद्यालय जाने में असमर्थ दिव्यांग बच्चों को लाने-ले जाने वाले सहयोगी को पंाच सौ प्रतिमाह एस्कॉर्ट भत्ता दिया जा रहा है। इस दौरान 3 ट्राईसाईकिल, 3 बच्चों को व्हीलचेयर, 5 कान की मशीन, 4 एल्बो क्रच, 8 रोलेटर तथा टीएलएम-31 दिव्यांग बच्चों को प्रदान किया गया। शिविर में बीईईओ नवल किशोर सिंह, डॉ भानु सिंह, डॉ आनंद सिंह, रवि सिंह, लव कुश गुप्ता बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रिया रंजन महतो, रिसोर्स शिक्षक सुमित्रा महतो, बीआरपी विशेश्वर महतो, सुभाष चन्द्र प्रधान, देवाशीष महतो, लेखापाल अभिषेक शुक्ला, पीएलवी कुमारी लक्ष्मी गुडूवा, रमेश कुम्हार, दिनेश कुम्हार, आलोक साहु आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
