खरसावां के डेमकागोडा में मना 16 वॉ वनाधिकार
स्थापना दिवस, पैड़-पोधे, पशु-पक्षी व वन संरक्षण पर संक्लप
जैव विविधताओं का संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है-बोसेन मुंडा
kharsawan
खरसावां प्रखण्ड के अर्न्तगत सिलपिगंदा के डेमकागोडा में आदिवासी परंपरानुसार 16 वाँ वनाधिकार स्थापना दिवस हर्साेल्लास के साथ मानाया गया। इस दौरान विभिन्न्ा गांवो से पहुचे वनाश्रितों ने गांव के पश्चिमी छोर से पारपंरिक रीति रिवाज व नृत्य के तहत जुलूस निकालकर पत्थरगाड़ी स्थल तक पहुचे। और विधि विधान से पूजा अर्चना कर वनाधिकार स्थापना दिवस मनाया। साथ ही पैड़-पोधे, पशु-पक्षी, वन, पहाड़, फल-फूल, जीविकोपार्जन व वन संरक्षण की रक्षा के लिए सामुहिक रूप से संक्लप लिया। ग्राम सभा ने 2013 में ही पत्थरगाड़ी किया है। पत्थर को पवित्र माना गया है। क्योंकि आदिवासी सामुदाय प्राकृतिक उपासक है। ग्रामीण मुंडा वोसेन मुंडा ने स्वय पत्थर तथा पेड़-पौधों तथा फूलों को पूजा अर्चना किया। कुल 1213.56 एकड़ वन भूमियों पर वनाधिकार प्रमाण-पत्र दिया गया है। इस ग्राम में 2013 को ही सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण-पत्र सरकार ने दे दिया है। सरकार ने वनाधिकार कानून 2006 के धारा 3 (1) ख, ग, घ, च, छ, झ, ज्ञ, ट तथा ठ के तहत सामुदायिक वन संसाधनों पर उपयोग करने का अधिकार दिया गया है। साथ धारा 5 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संबर्धन, उपयोग, पुनुर्रुज्जीवित और प्रबंधन करने का अधिकार मान्य किया गया है। उन्होने कहा कि इस ग्राम में 2013 के पूर्व जंगल का घनत्व नगण्य था। लेकिन वनाधिकार प्रमाण-पत्र मिलने के बाद वनाश्रितों में जंगल के प्रति अपनात्व की भावना बढी़ और। जंगलों को संरक्षण करने लगे जो वर्तमान् समय मे जंगलों की घनत्वा में बहुत बृद्धि हो गई है। श्री मुंडा ने वनाश्रितों को जागरुक करते हुए कहा कि वैध फसलों का खेती करें। महुआ चुनने तथा तेन्दू पत्ती की मात्रा बढा़ने के नाम पर आग न लगाया जाये। शिकार के नाम पर भी आग न लगाया जाये तथा किसी भी प्रकार के वन्य प्राणियों को न मारा जाये। जैव विविधताओं का संरक्षण करने पर ध्यान देने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जंगलों के विनाश के कारण ही जलवायु परिवर्तन में निरंतर उथल-पथल हो रही है। जंगलो के कारण ही स्वच्छ हावा, तथा जलवायु परिवर्तन संतुलन वना रहता है तथा बर्षा भी होती है। इस दौरान मुख्य रूप से बोसेन मुंडा, अधिराम सरदार, सनातन सरदार, सुकू सरदार, हरसिंह सरदार, फागु सरदार, फेलो सरदार, हिरालाल लोहार, जानो बोदरा, मुंगडी मुंडा, रासाय लोहार, मागता सरदार, सुमित्रा लोहार, तारामुनी लोहार, सुकमोती सरदार आदि उपस्थित थे।
September 9, 2026 4: 51 am
Breaking
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
