खरसावां के सुपाईसाई में 16 प्रहर हरि संकिर्त्तन शुरू, हरि संकिर्त्तन में काफी संख्या में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़, विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत सुपाईसाई गांव में कलश स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी में पारंपरिक विधि विधान के तहत श्री श्री हरि संकीर्तन समिति सुपाईसाई के द्वारा 16 प्रहर हरि संकीर्तन किया जा रहा है। हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं आगामी 15 अप्रेल को गंधाधिवास के साथ शुरू हो गई है। वही आगामी 17 अप्रेल से कलश स्थापना के साथ राधा गोविन्द हरिबोल संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ। जबकि आगामी 18 अप्रेल को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन हो गया। राधा गोविन्द हरि संकीर्तन में बुढ़ीतोपा, दलाईकेला, हिन्दुसाई पदमपुर, बोड़ड़ा, आमदा, पिडकी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई।

इस दौरान सुपाईसाई गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। इस हरि संकिर्त्तन में होने वाले श्रद्वालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर श्री वक्ताओं ने कहा कि राधा कृष्णा की महिमा अपरमपार है। भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है। भगवान राधा कृष्णा लोगों के कष्ट दूर करेंगे। हरि संकीर्तन में पहुंचे और राधा कृष्णा से हर परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दूर होने की कामना की। इस हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में रांची के भुवन दास, झाडग्राम बंगाल के ईला रानी, अड़सा पुरूलिया के अवनी दास, गौर विष्णु प्रिया महिला सम्प्रदाय पुरूलिया, रणजीत दास महिला सम्प्रदाय मेदनीपुर, भुवन दास पुरूलिया, नारायण दास सरगीडीह, जीत मोहन महतो कीर्तन मंडली जोजोकुडमा आदि संकिर्त्तन मंडली के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से मकरध्वज प्रधान, सुदर्शन प्रधान, नारायण प्रधान, दिवाकर प्रधान, सादो बानरा, मिते तांती, उमाशंकर मुदी, उमाकांत प्रधान, सुदर्शन प्रधान, सतकुमार प्रधान, राम प्रधान, पंडित-भरत मिश्रा, नारायण दास आदि उपस्थित थे।
