खरसावां के विभिन्न पंचायतों में पेसा दिवस पर हुई
कार्यशाला, जनजातीय समुदायों को पेसा कानून से रू-ब-रू
कराकर सशक्त बनाना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य,
Kharsawan खरसावां प्रखंड के अतंर्गत विभिन्न पंचायतों के बड़ी ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर पेसा कानून से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। पेसा दिवस पर आयोजित कार्यशाला में पेसा अधिनियम के उद्देश्य पंचायतों (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 ( पेसा अधिनियम ) के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। मंगलवार को खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह, कृष्णापुर, बडाआमदा, जोजोडीह, खरसावां, विटापुर, हरिभंजा, बुरूडीह, सिमला, रिडिंग, चिलकू, दलाईकेला, जोरडीहा पंचायतो में संबधित मुखिया एवं ग्राम प्रधानांे के उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि पेसा अधिनियम के उद्देश्यों की हम चर्चा करें तो इसका उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करना है। यह कानूनी रूप से आदिवासी समुदायों, अनुसूचित क्षेत्रों के निवासियों के अधिकार को स्वशासन की अपनी प्रणालियों के माध्यम से स्वयं को शासित करने के अधिकार को मान्यता देता है। यह प्राकृतिक संसाधनों पर उनके पारंपरिक अधिकारों को स्वीकार करता है। साथ ही पेसा अधिनियम ग्राम सभाओं को विकास योजनाओं को मंज़ूरी देने और सभी सामाजिक क्षेत्रों को नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का अधिकार देता है। पेसा एक्ट यानी “पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरियाज़ एक्ट”। यह एक भारतीय कानून है जो 1996 में पारित किया गया था और 1997 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य देश के अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देना है। पंचायतवार आयोजित कार्यशाला में मुखिया सुनिता तापे, मुखिया सीनी गागराई, मुखिया रेशमी सोय, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, मुखिया इन्द्रजीत उराव, मुखिया सिदेश्वर जोंको, पंचायत सचिव दीपक उराव, ग्राम प्रधान सहित विभिन्न मुखिया, पंसस, पंचायत सचिव, पंचायत के मुंडा-मानकी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 54 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
