खरसावां में खेल-कूद के जरीये महिलाओं को किया जागरुक,
जोरडीहा को पराजित कर डब्लूसीएलएफ सिमला टीम बनी चौम्पियन
महिलाओं के प्रति मानसिकता को बदलने की जरूरत-गागराई
kharsawan खरसावां के बोडडा मैदान जेएसएलपीएस के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत खेल-कूद के जरीये महिलाओं को जागरुक किया गया। साथ ही महिलाओं को समानता के अधिकार के प्रति भी जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित खरसावां विधायक दशथ गागराई ने कहा कि आज की महिलायें किसी क्षेत्र में पिछे नहीं है. उन्होंने कहा कि जेंडर आधारित हिंसा सामाजिक बुराई है। महिलाओं के प्रति मानसिकता को बदलने तथा लोगों में जागरुकता लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलायें सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और देश आगे बढ़ेगा. राज्य सरकार की ओर से भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे है. महिलाओं को केंद्रीत कर कई योजनायें चलायी जा रही है। जोजोडीह मुखिया मंगल जामुदा ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने की भी अपील की। उन्होंने महिलाओं को जागरुक होने की अपील की। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में डब्लूसीएलएफ जोरडीहा को पराजित कर डब्लूसीएलएफ सिमला की टीम बनी चैम्पियन। कब्बड्डी प्रतियोगिता में डब्लूसीएलएफ खरसावां को हरा कर डब्लूसीएलएफ हरिभंजा की टीम विजेता बनी। सभी को ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही बेस्ट गोल कीपर का पुरस्कार यमुना तांती, प्लेयर ऑफ दॉ मैच का पुरस्कार लक्ष्मी दिग्गी, तथा प्लेयर ऑफ दॉ सीरिज का पुरस्कार लक्ष्मी दिग्गी व बेबी उरांव को दिया गया। इसके अलावे हंडी फोड, चुका रेस, चम्मच रेस समेत कई खेलों का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बासंती गागराई, अनूप सिंहदेव, अजय सामड़ जेएसएलपीएस की बीपीएम शुरु कुमारी सहित महिलायें उपस्थित थे।
July 23, 2026 8: 59 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
