खरसावां में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत नव्बे
प्रतिशत अनुदान पर 11 लाभूकों में बकरी का वितरण, बकरी
पालन रोजगार के लिए आय का उत्तम साधन-बीडीओ
kharsawan मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत मंगलवार को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में 11 लाभुकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण किया गया। बकरी वितरण खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत खरसावां में 75 से लेकर 90 प्रतिशत अनुदान पर 11 लाभूको में एक-एक बकरा और चार-चार बकरी का वितरण किया। वैष्णवी एंटरप्राइज रांची के द्वारा अनुदान पर बकरी प्राप्त करने वाले लाभूकों में सुनिता गोप, मुकेश हेम्ब्रम, प्रमिला मुददी, पातर बोदरा, लालमोहन टुडू, समय दोराई, मनी महतो, राजबाला मंडल, सुलोचना देवी, पदा देवी आदि शामिल है। मौक पर श्री माझी ने कहा कि वर्तमान समय में बकरी पालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेष रुप से गरीब वर्ग के लिए आय का उत्तम साधन है। जिसको अपना कर किसान भाई अपने आजीविका ऑफ में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग कृषि के अलावा पशुपालन का भी कार्य करते हैं। सरकार की ओर से ऐसे कृषकों एवं में पशुपालकों के बीच बकरा, बतख, चूजे का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। वहीं जामुदा ने कहा कि इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे। उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई होगा। उन्हें आर्थिक फायदा होगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, अजय सामड आदि उपस्थित थे।
October 22, 2026 2: 49 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
