खरसावां में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत
शतप्रतिशत अनुदान पर सात लाभुकों में पांच-पांच बकरी का वितरण
झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन-मनेन्द्र
kharsawan झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को खरसावां में शतप्रतिशत अनुदान पर खरसावां के जारडीहा के लाभुक राजु कुटिया, जोजोकुडमा के खेत्रमोहन माहली, आनंदडीह के विशु उराव, नुवाबेडा के लखन हांसदा, उदुडिया के राहुल बोदरा, बागरायडीह के रचीता देवी व पंचगछिया के निशा बोदरा के बीच एक-एक बकरा और चार-चार बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी धनश्याम बोदरा ने संयुक्त रूप से वितरण किया। मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन योजना चला रही है। झारखंड में किसानों को कृषि और पशुपालन से आत्मनिर्भर बनना इन योजनाओं का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि अब कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलाई जा रही है। क्योंकि कृषि और पशुपालन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तो कृषि क्षेत्र में भी विकास होगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। जबकि श्री बोदरा ने कहा कि झारखंड को पशुपालन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का मानना है कि आदिवासी बहुल राज्य के लिए यह योजना का फायदेमंद हो सकती है। बकरी पालन आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे किसान समृद्ध बन सकते हैं। लाभुकों से बकरीें को अच्छी तरह से देखभाल करने का परामर्श दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिप कालीचरण बानरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी धनश्याम बोदरा, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, बीएलडब्लू मानिक चन्द्र महतो, ब्रदीनाथ बराट, अजय सामड आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 36 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
