कुचाई के अरूवा में टुसू-फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न्ा
राजेश ब्रदर्श को पराजित कर बाबा एण्ड बाबा बना चैम्पियन
खेलो में छिपी उज्जवल भविष्य की संभावनाएं-सोनाराम
kharawan कुचाई के अरूवां फुटबॉल मैदान में आदर्श युवा फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित टुसू मेला एवं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न्ा हो गई। मेला में विभिन्न्ा गावों से लाये गए टुसू आकर्षण का केन्द्र बना रहा है। काफी संख्या में पहुचें ग्रामीणों ने फुटबॉल प्रतियोगिता और टुसू मेला का आन्नद उठाया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में राजेश ब्रदर्श को 1-0 से पराजित कर बाबा एण्ड बाबा की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मेंच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे बाबा एण्ड बाबा टीम को 50 हजार, उप विजेता रहे राजेश ब्रदर्श टीम को 35 हजार को रूपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे तृतीय स्थान पर रहे बलराम एफसी एवं चौथा स्थान पर रहे काका जेठा टीम को 20-20 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि टुसू प्रतियोगिता का प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथा तथा पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले टीमो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही कई टीमो को सांतवना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास का श्रोत बताया और इसमें छिपी भविष्य निर्माण की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि खेल विकास की अपार संभावनाओ से भरे हुए है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हमारे युवा खिलाडी खेल के मैदान में कडी मेहनत करे ताकि उनमें छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सके। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष नेता सोनाराम बोदरा, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, दुलाल स्वासी, राउतु हाईबुरू आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 13 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
