खरसावां मॉडल स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस
पखवाड़ा का समापन, संथाली और कुड़माली संगीत में झूम उठे
लोग, आदिवासी रहन-सहन और संस्कृति से कराया अवगत,
Tribal Pride Day Fortnight Concludes खरसावां मॉडल स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा 15 नवंबर से 26 नवंबर तक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजित किए गए। पखवाड़े के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया और प्रत्येक दिन जनजातीय क्रांतिकारियों के जीवन और योगदान पर व्याख्यान दिया गया। इसके अलावा जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रार्थना सभा में विशेष कार्यक्रम करवाए गए उनमें शिक्षक जीडी महंत के सानिध्य में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला गया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अवसर पर हमारे स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य हमारे विद्यार्थियों को जनजातीय समुदाय के बारे में जानने और उनकी संस्कृति का सम्मान करने का अवसर प्रदान करना है। पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर हिन्दी शिक्षिका शशिवाला बागे के मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया एवं साथ में आदिवासी रहन-सहन और संस्कृति के बारे में अवगत कराया गया। स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और जनजातीय समुदाय के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान का प्रदर्शन किया। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के समापन के दौरान स्कूल परिसर के अखाड़े में जनजातीय पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुति के साथ पखवाड़े का औपचारिक समापण किया गया। अंत में संथाली और कुड़माली संगीत में नृत्य पर लोग झुम उठे। संथाली और कुड़माली संगीत में नृत्य प्रस्तुति कर साईमा परवीन, सुप्रिया महतो, पूनम मांझी, लक्खी मांझी, सौम्या महतो, मीरा महतो, ज्योति तांती, दीपिका महतो आदि ने सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि का अहम योगदान रहा।
July 23, 2026 1: 33 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
