खरसावां के बुरूडीह के असुरा स्थित डिग्री कॉलेज जाने के लिये पक्की सड़क नहीं, जर्जर उबड-खाबड़ सड़क से चल कर कॉलेज व स्कूल पहुंचते बच्चे,
School children troubled by dilapidated rough रोड खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुरूडीह के स्थित असुरा चौक से करीब डेढ़ किमी की दूरी खरसावां डिग्री कॉलेज व मॉडल इंग्लिश स्कूल स्थित है। राज्य सरकार की ओर से असुरा में दो साल पूर्व से डिग्री कॉलेज व मॉडल इंग्लिश स्कूल का संचालन किया जा रहा है। दोनों ही शैक्षणिक संस्थानों का भव्य कैंपस बना है, परंतु इन दोनों ही कैंपस तक जाने के लिये पक्की सड़क नहीं है। असुरा चौक से कुछ दूरी तरह पीसीसी सड़क बनी है। इसके पश्चात की सड़क कच्ची है। डिग्री कॉलेज व मॉडल इंग्लिश स्कूल तक पहुंचने के लिये जर्जर उबड खाबड सड़क से हो कर जाना पड़ता है। यह कच्ची सड़क पूरी तरह से जर्रर हो गयी है। सड़क से मुरुम गायब है। सिर्फ पत्थर व गड्डे ही दिखाई दे रही है। कच्ची सड़क खेतों में बीच से हो कर गुजरती है। बारिश के दिनों में डिग्री कॉलेज व मॉडल इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों को अपने संस्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डिग्री कॉलेज व मॉडल इंग्लिश स्कूल तक पहुंचने के लिये पक्की सड़क बनाने की मांग जोर शोर से उठाया था। साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों ने दो माह पूर्व इस जर्डर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से गुहार भी लगाया था। परंतु अब तक सड़क नहीं बन सका है। बारिश के दिनों में कीचड़ व गर्मी के दिनों में उड़ती धूल से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क जर्जर होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रशासन से इस जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार करने की मांग की है।
June 8, 2026 7: 30 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
