खरसावां मे भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू, कार्यकर्ताओं के सहमति से मंडल अध्यक्ष के लिए तीन नामो की अनुशंसा, पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की सौंपी जायेगी जिम्मेदारी,
Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला भाजपा में नये मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसे लेकर खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय मे भाजपा पश्चिमी भाग मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में खरसावां भाजपा पश्चिमी भाग मंडल में रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक मे मंडल अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों के नाम सूचीबद्ध किये गये। बैठक के दौरान संबंधित मंडल में रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तरीय नेता व कार्यकर्ता को शामिल हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्र सीमा तय की गयी है। इस पद के लिए 35 से लेकर 45 वर्ष तक के उम्र वाले कार्यकर्ता ही दावेदारी कर सकते हैं। रायशुमारी के दौरान इस बात को ध्यान में रखा जा रहा है कि संबंधित दावेदार युवा और अनुशासित हो। साथ ही पार्टी के प्रति उसका समर्पण भाव रहे। चूंकि इस बार युवाओं के कांधे पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की योजना है। लिहाजा मंडल प्रभारियों को इस बारे में चुनाव अधिकारी द्वारा दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इधर, कई मंडलों में तीन नामों के पैनल में स्वयं का नाम शामिल कराने को लेकर दावेदारों की भाग दौड़ शुरू हो गई है। पार्टी के वरीय नेताओं के अलावे मंडल स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क सादा जा रहा है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी दुलाल स्वासी ने कहा कि भाजपा प्रदेश सह जिला कमेटी के निर्देशो का पालन करते हुए भाजपा की बैठक की गई। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच से तीन नाम प्रदेश एवं जिला कमेटी को भेजा गया। उनमें से एक नाम मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कमेटी के द्वारा चुनकर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। इस प्रक्रिया के तहत भाजपा संगठन को मजबूत व सशक्त करना है। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी दुलाला स्वासी, जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, विजय महतो, सुशील महतो, जय चंद महतो, परेश प्रधान, शंकर महतो, आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 35 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
