जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में पुलिस ने अभियान चलाकर 214.16 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट,
Saraikella kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अब तक 214.16 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत रविवार को जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 10.5 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में एस एसबी मतकमडीह की कंपनी एवं थाना प्रभारी चौका के साथ ग्राम रंका एंव टुरू में करीब 3.5 एकड़ अवैध रूप से लगाये गए अफीम की खेती को नष्ट किया गया। जबकि ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी इचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम बिरडीह में करीब 02 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर खरसावां थानांतर्गत रायजामा गांव चेतनपुर टोला में ग्रामीणो के द्वारा ग्राम सभा कर जंगल क्षेत्र में लगे लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम को विनिष्ट किया। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत इस फसलीय वर्ष 2024-2025 में अब तक सभी थाना क्षेत्र में मिलाकर लगभग 214.16 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण किया गया है।
April 24, 2026 2: 17 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
