चांद के दीदार के साथ रमजान का पवित्र महीना शुरू, अल्लाह की इबादत के लिए होता है रमजान महीना, अन्य महीनों
से कई गुना अधिक मितला है इबादद का सवाब
Kharsawan चांद के दीदार के साथ रविवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। अल्लाह की इबादत के लिए रमजान महीना अन्य महीनों से कई गुना अधिक इबादद का सवाब मितला है। इस्लाम मजहब में रमजान के महीने को बेहद पाक (पवित्र) माना जाता है। मान्यता के अनुसार, रमजान महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है। इस महीने रोजा (उपवास) रखें जाते हैं। पांचों वक्त की नवाज अदा की जाती है। कहा जाता है कि इस महीने की जाने वाली इबादत का सवाब अन्य महीनों से कई गुना ज्यादा मिलता है। रोजेदार के लिए अल्लाह जन्नत की राह खोल देता है। बंदे को हर बुराई से दूर रखकर अल्लाह के नजदीक लाने का मौका देने वाले पाक महीने रमजान की रूहानी चमक से दुनिया एक बार फिर रोशन हो चुकी है और फिजा में घुलती अजान और दुआओं में उठते लाखों हाथ खुदा से मुहब्बत के जज्बे को शिद्दत दे रहे हैं। शनिवार की रात में चांद नजर आने के बाद रविवार को पहला रोजा रखा गया। रमजान का महीना बहुत पाक माना गया है। रमजान दूसरों के गुनाहों को माफ करने और खुद पर नियंत्रण रखकर आत्मा को शुद्ध और पवित्र करने का महीना है। खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद, कदमडीहा मस्जिद, मस्जिद ए विलाल कदमडीहा, गोढ़पुर मस्जिद में नमाजियों की भीड उमड रही है।
27 दिनों तक चलेगी तरावीह
खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद के मौलाना आरिफ इकबाल रजवी के मुताबिक रमजान के एक दिन पहले से ही मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईशा की नमाज के बाद तरावीह होगी। अधिकतर मस्जिदों में 27 दिनों तक तरावीह चलेगी। ज्यादातर मस्जिद में पांच और तीन पारे हर रोज, जबकि कई मस्जिदों में दो और डेढ़ पारे पढ़े जाएंगे। तरावीह की नमाज के लिए हाफिज-ए-कुरान की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग ‘ईशा’ (पांच वक्त की नमाज में रात में साढ़े आठ बजे होने वाली अंतिम नमाज) के बाद पूरे महीने विशेष नमाज अदा करते हैं, जिसे ‘तरावीह’ कहा जाता है। इस नमाज में कुरान का पाठ किया जाता है।
बेहद अहम है शब-ए-कद्र की रात
रमजान में शब-ए-कद्र की रात बेहद अहम मानी जाती है। इस दिन रात भर इबादत के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रिश्तेदारों और अजीजों की कब्रों पर सुबह-सुबह फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत यानी मोक्ष के लिए दुआएं मांगते हैं।
April 24, 2026 2: 17 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
