खरसावां में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत
58 विद्यालयों के शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, 15 वर्ष से अधिक
आयु के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान कराना उदेश्य,
kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न 58 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभआरंभ खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो के द्वारा किया गया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा का विकास है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान किया जाना है। ताकि उसकी पहचान किया जा सके। उन्होने शिक्षकों को कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में साक्षर बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत सभी को साक्षर करना है। इसलिए आप सभी प्रशिक्षकों के द्वारा अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने पोषक क्षेत्र में जाकर और असाक्षरों की सूची बनाकर उसे ऑनलाइन उल्लास एप के माध्यम से पंजीकृत कर उन्हें जन चेतना केंद्र में नियमित एवं सुचारू रूप से साक्षर बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण बीएमआईएस से देवाशीष महतो, सहायक शिक्षक श्रवण कुमार मतिो एवं अरूण कुमार महतो के द्वारा 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों की पहचान कर पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल पर कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओपंकज कुमार महतो, बीआरपी प्रियरंजन महतो, सीआरपी सुभाष चन्द्र प्रधान, बैधनाथ मालाकार आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 35 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
