खरसावां में सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का
टीचर नीड असेसमेंट का प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को शिक्षण विधियों
को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मिलेगी मदद,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों को टीचर नीड असेसमेंट का प्रशिक्षण शुक्रवार से राजकीय प्लास टू उच्च विधालय खरसावां में शुरू हो चुका है। इस प्रशिक्षण शिविर में खरसावां प्रखंड के 77 शिक्षक व शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षण की भुमिका निभाते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी विशेश्वर महतो, वैधनाथ मालाकार ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को जानकारी दी। शिक्षकों को उनकी क्षमता विकास और प्रशिक्षण की जरूरतों का आकलन करने की जानकारी दी जाती है। यह आकलन शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं का मूल्यांकन करता है। इस आकलन के आधार पर, प्रत्येक शिक्षक के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया जाता है, जिससे उनकी शिक्षण विधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावे टीएनए के बारे में जानकारी दी जाती है कि यह शिक्षकों की क्षमता विकास और प्रशिक्षण की जरूरतों को समझने में कैसे मदद करता है। टीएनए का उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को गया कि कैसे वे अपने शिक्षण विधियों को टीएनए परिणामों के आधार पर और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। स्मार्टफोन और पहचान करना, ऑनलाइन पोर्टल आदि जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में काफी सख्या में शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।
April 24, 2026 12: 54 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
