खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न
प्रतियोगिता में भाग लेकर मनाई संविधान दिवस,
Constitution Day in Kharsawan Model School खरसावां मॉडल स्कूल में मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित के माध्यम से 75 वीं वर्षगांठ को मनाया गया। विद्यालय परिसर में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया तथा संविधान के महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई और इस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया। साथ ही चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सोनिया साहू, द्वितीय राजकुमार प्रधान एवं तृतीय स्थान वर्षा हेंब्रम को प्राप्त हुआ। वहीं कस्तूरी पाड़ेया और सूरज प्रधान को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम रेशमा महतो, द्वितीय स्वाति जोंको और तनीषा कुमारी दास एवं तृतीय स्थान मनीषा हांसदा को मिला। वहीं सांत्वना पुरस्कार में सूरज बंकिरा, रोशनी मुंडा, जयनाथ नायक, अनीता सोय, विक्की दास को प्राप्त हुआ। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि भारत का संविधान के बिना कोई भी कानून नहीं चल सकते। आज से 75 वर्ष पहले इस देश के संविधान का जन्म हुआ था। तब से अब तक निरंतर सभी वर्गों के लोगों को संविधान के नियमानुसार न्याय मिलता रहा है। इन्हीं संविधान को छूकर सभी संवैधानिक पद पर रहने वाले गणमान्य लोग कसम खाते हैं और पद की मर्यादा को रखते हुए शपथ लेते हैं कि भारत के सभी लोगों के साथ न्याय करूंगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो एवं सभी विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा।
July 23, 2026 5: 08 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
