कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोमियाडीह में विशेष शिविर
लगाकर ऑन-द-स्पॉट पहुचाया सरकारी योजना का लाभ
अभियान की सफलता में जनभागीदारी जरूरी-बीडीओ
kuchai कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र से घिरा गोमियाडीह पंचायत सचिवालय मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में रूटाॅल लगाकर ऑन-द-स्पॉट सरकारी योजनाओ का लाभ पहुचाया। शिविर का विधिवत उदघाटन कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, मुखिया मंगल सिंह मुंडा ने किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय (आदिवासी) ग्रामों में सरकारी योजनाओं का समावेशी लाभ पहुंचाना है। जिससे इन गांवों में रहने वाले लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके। उन्होने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वनाधिकार अधिनियम, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान समेत 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन भी किया। शिविर के अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई और पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। वही गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, सहायक अभियता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, आवास कोडिनेटर बीना बाकिरा, जेई सुमित कवि, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन बाजपेई, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, बीसीओ निर्मल लकडा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 50 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
