खरसावां के बड़ाबाम्बो में 2‐80 लाख से बनेगी मिट्टी
मुरूम सड़क, जोरडीहा मुखिया ने किया शिलान्यास,
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में लंबी मिट्टी मुरूम सड़क का निर्माण होगा। लगभग 2‐80 लाख की लागत से बड़ाबाम्बो धोबा टोला से छोटाबाम्बो गांव तक 1100 मीटर लंबा सड़क बनेगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां के जोरडीहा पंचायत के मुखिया सोनामुनी पुरती ने भूमि पूजन कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस सड़क का निर्माण मनरेगा योजना से किया जाएगा। मौके पर श्रीमति पुरती ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मनरेगा योजना से उक्त सड़क का निर्माण मिट्टी मुरूम से किया जा रहा है। ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सड़क को पीसीसी सड़क में अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत सचिव शशि समल, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, ग्राम प्रधान संतोष नायक, सामु बोदरा, विजय महतो, बासुदेव नायक, संजय गोप, अजय नापित, प्रशांत महतो आदि उपस्थित थे।
June 14, 2026 11: 50 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
