खूंटपानी के 137 आंगनबाड़ी सेविकाओं में स्मार्टफोन
का वितरण, स्मार्ट फोन सरकार की तरफ से कोई तोहफा
नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की जरूरत-गागराई,
kutpani खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने 137 आंगनबाड़ी सेविकाओं में स्मार्ट फोन का वितरण किया। फोन पाकर सेविकाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि स्मार्ट फोन सरकार की तरफ से कोई तोहफा नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की जरूरत है। इस स्मार्ट फोन के माध्यम से वह महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं को समय रहते धरातल पर उतार पाएंगी। उन्होने कहा कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं की बेहतरी के लिए हमेशा से प्रयासरत रही है और आगे भी उनके लिए काम करती रहेगी। श्री गागराई ने कहा कि स्मार्ट फोन में विभाग का कई महत्वपूर्ण एप पहले से इंस्टॉल है। वह पोषण ट्रैकिंग, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़ा निबंधन व आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति सहित कई अन्य कार्यों की रियल टाइम डेटा इंट्री कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनबाड़ी से जुड़े कामकाज अब पहले से ज्यादा आसान और तेज़ी से पूरे हो सकेंगे। सेविकाओं को अब विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं के लिए पहले जैसी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिप यमुना तियू, अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव सीडीपीओ प्रभारी खुशेन्द्र सोन केशरी, सुपरवाईजर गीता देवी, बिरसा तियू, आनंद दास, गुरूचरण सोरेन सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।
September 6, 2026 6: 06 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
