सरायकेला-खरसावां द प्रेस क्लब ऑफ का
दूसरा सफल कार्यकाल पूरा, वर्तमान कमेटी भंग;
अंतररिम कमेटी गठित; डीसी को सौंपा ज्ञापन,
seraikella-kharsawan सरायकेला-खरसावां जिले की एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का दूसरा सफल कार्यकाल 2023-25 गुरुवार तीन अप्रैल को पूरा हो गया। सरायकेला सूचना भवन में संगठन की आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें वर्तमान कमेटी को भंग कर संरक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यीय अंतररिम कमेटी की घोषणा की गई। इसमें प्रमोद सिंह, अरुण कुमार माझी, मोहम्मद दिलदार अंसारी, विश्वरूप पांडा, सुमंगल कुंडू, के. दुर्गा राव और खगेनचंद्र महतो शामिल हैं। बैठक के बाद क्लब के एक शिष्टमंडल ने जिला जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात कर उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की है। इससे पूर्व मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में वर्तमान सत्र की अंतिम बैठक बेहद ही उत्साहवर्धक रही। क्लब के सदस्यों के बीच पिछले चार साल की उपलब्धियों को साझा करते हुए मनमोहन सिंह ने बताया कि शुरुआत में कांटों भरा ताज मिला था। मगर अब परिस्थियां अनुकूल हो गए हैं। क्लब के सदस्यों की निष्ठा और एकजुटता ने पूरे राज्य के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के लिए एक मील का पत्थर रखा है। जिसे पार करना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा। चार वर्षों में हमारी टीम ने जो ऐतिहासिक काम किए हैं वह बेमिसाल है। चाहे क्लब का निबंधन हो, या अपना भवन, पत्रकारों का बीमा हो या अपने बीच के साथी रहे स्व. सुदेश कुमार जी की धर्मपत्नी को जीविकोपार्जन के लिए नौकरी दिलाना हो। सभी कार्य सफलता पूर्वक शासन-प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर पूर्ण किया गया. इस चार साल की अवधि में हमारे पूरे क्लब के साथियों के दामन पर किसी तरह का कोई दाग नहीं लगना ये भी एक बड़ी उपलब्धि है। पत्रकारिता अपनी जगह है अनुशासन अपनी जगह। हमने अनुशासित होकर उचित फोरम पर अपनी मांगों को रखा और लागभग सफलता मिली है। आप जबतक अनुशासित नहीं होंगे आप सफल नहीं हो सकते। आज पूरे राज्य की निगाह हमारे क्रियाकलापों पर है। हमारी पूरी टीम का फ़ोकस सिर्फ और सिर्फ पत्रकार हित पर केंद्रित रहती है यही हमारी सफलता का राज है। मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमने जिस जो बुनियाद रखने का काम किया है। आनेवाली कमेटी उसे और मजबूती प्रदान करेगी। उसके बाद सर्वसम्मति से महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी ने कमेटी भंग करने की घोषणा करते हुए अंतरिम कमेटी की घोषणा की। अंतरिम कमेटी ने दस अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें पुराने सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क पूर्व की भांति 1100 (ग्यारह सौ रुपये मात्र) रखने और नए सदस्यों के लिए 2500 (पच्चीस सौ रुपये मात्र) लेने का प्रस्ताव रखा गया। जिसपर सभी ने अपनी सहमति जताई। नए सदस्य सत्र 2025-27 के लिए चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। तीन पदों के लिए चुनाव होना है इसमें अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने पर सहमति बनी। इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक में संरक्षक संतोष कुमार, अध्यक्ष मनमोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू (केबु), महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, विपिन कुमार वार्ष्णेय, खगेन चंद्र महतो, सदस्यता प्रभारी विश्वरूप पांडा, प्रवक्ता संजय मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी नविन प्राधन, सुमन मोदक, उमाकांत कर, शंभु सेन, जगन्नाथ चटर्जी, संजय सथपति, के. दुर्गा राव, विजय कुमार साव आदि मौजूद थे।
October 25, 2026 2: 53 am
Breaking
- किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ दें, KCC से शत-प्रतिशत आच्छादन का लक्ष्य पूरा करें : उपायुक्त लैंप्स समितियों को सक्रिय करने, खाद की कालाबाजारी रोकने और वैकल्पिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर
- पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ दें अधिकारी : उपायुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण और पोषण ट्रैकर पर डेटा एंट्री में तेजी लाने का निर्देश
- सरायकेला के मुरुप में मां मनसा की प्रतिमा विसर्जित, ‘मनसा मंगल’ गीतिनाट्य ने बांधा समां, भक्ति और लोकसंस्कृति के रंग में रंगा गांव, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां मनसा को दी विदाई,
- सरायकेला के कृष्णपुर के तालाब में कमल फूल तोड़ने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, ऊपर दुगनी निवासी गंभीर कालिंदी की मौत से गांव में मातम, तालाब से निकाला गया शव,
- खरसावां के बाघरायडीह में वनदेवी स्वरूप में हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कांटों की सेज पर लेटे श्रद्धालु, दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भक्त; विधायक दशरथ गागराई ने टेका माथा,
- खरसावां के नारायणडीह में लगा रक्तदान शिविर, 115 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-राहुल सिंह
- खरसावां में एसआईआर-2026 पर नोटिस वितरण और सत्यापन की प्रगति की हुई समीक्षा, घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे बीएलओ पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में तेजी लाने का निर्देश,
- खरसावां बीआरसी में सुबह 11.18 बजे तक बंद रहा ताला, कार्यालय पहुंचकर लौटने लगे कर्मी, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएसई को दी गई शिकायत,
