खरसावां में महिला और पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों का
चयन 29 जून को, रेफ्रियों का कॉपर टेस्ट रविवार को,
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सेवन ए साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा संचालित खरसावां फुटबॉल अकेडमी के 14 वर्ष से लेकर 21 वर्ष आयु वर्ग तक के फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन आगामी 29 जून रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जिला फुटबॉल लीग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और तीन रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर अर्जुन स्टेडियम खरसावां पहुंचे। खरसावां फुटबॉल अकेडमी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो आगामी 1 जुलाई से होने वाले जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में 7 साइड फुटबॉल अकादमी की तरफ से खेलेंगे। 29 जून को ही सरायकेला खरसावां जिला महिला फुटबॉल टीम का भी गठन किया जाएगा। इससे पूर्व 1 जून को महिला खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है और रविवार को अंतिम चयन ट्रायल रखा गया है। फुटबॉल में अपना भविष्य तलाश करने वाले महिला खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और तीन रंगीन फोटो लेकर सुबह 9 बजे तक खरसावां अर्जुन स्टेडियम पहुंचेंगे। वही आगामी 29 जून को ही जिले के रेफ्रियों का कॉपर टेस्ट और थियोरेटिकल टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिला फुटबॉल लीग में मैच का संचालन करने के इच्छुक सभी रेफरी सुबह 8 बजे से पूर्व अर्जुना स्टेडियम में बसंत प्रसाद महतो, रघुनाथ महतो और संतोष महतो को रिपोर्ट करेंगे।
June 8, 2026 10: 59 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
