सरायकेला जगन्नाथ सेवा समिति की हुई बैठक, मंदिर के रंग रोगन व मरम्मती समेत विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर,
Saraikella
सरायकेला के स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से श्री जगन्नाथ मंदिर का लक्ष्मी कक्ष,अनसर गृह,मंदिर छत के सीढ़ी,रसोई घर एवं अन्यान्य आवश्यक मरम्मती एवं रंग रोगन कार्य करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा को अन्न प्रसाद व्यवस्था के लिए सहयोग राशि जमा करने,आजीवन सदस्यों का मंदिर दीवारित पट में नाम लेखन करने,श्री जगन्नाथ सेवा समिति कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मन्दिर में हुए विभिन्न कार्यक्रमों के पिछले व्यवस्थाओं पर भी समीक्षा किया गया एवं कमियों पर ध्यान देते हुए भविष्य में मंदिर व्यवस्था में और भी ज्यादा सुधार करने पर जोर दिया गया। बैठक में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव,मार्गदर्शक मंडली के बादल दुबे,चन्द्रशेखर कर,गणेश सतपथी, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, राजेश मिश्रा,सुमित महापात्र, दिपेश रथ एवं मुख्य पुजारी ब्रम्हानंद महापात्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 40 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
