खरसावां के हांसदा से आकर्षणी मंदिर तक बन रही
सड़क, 6 माह से सड़क अधूरी, गिट्टी से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं,
सड़क खराब होने से बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल,
kharsawan खरसावा-सरायकेला मुख्य मार्ग के हांसदा मोड़ से गोजूडीह होते हुए आकर्षणी मंदिर तक बन रही सड़क पिछले छह माह से अधूरी पड़ी है। संवेदक की ओर से गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। यह सड़क सरायकेला खरसावां मुख्य मार्गे से हांसदा गांव होते हुए गोजूडीह, सांडेबुरु, धातकीडीह, बुरुगुटू, रेंगोगोड़ा गांव को जोड़ती है। सड़क जर्जर होने पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से वर्ष 2024 में टेंडर निकाला गया। कार्य आवंटन के काफी दिनों बाद संवेदक ने जीएसबी (गिट्टी व डस्ट का मिक्सचर) बिछा कर छोड़ दिया गया। सड़क का काम आगे नहीं होने से पत्थर उभर आए। इस मार्ग पर आये दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अविलंब सड़क निर्माण की मांग की है।
विभाग अविलंब सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराए-राजेंद्र राय
खरसावां के हांसदा के ग्राम प्रधान राजेंद्र राय ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और केवल गिट्टी डाल देने के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क जर्जर होने से लोग परेशान है। विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से की जा रही है। विभाग अविलंब सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराए।
June 14, 2026 8: 22 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
