सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में वन पट्टा मामलों की समीक्षा बैठक, प्राप्त लाभुकों को प्राथमिकता, पारदर्शिता के साथ निपटाए जाएं लंबित आवेदन-एसडीओ
Seraikella सरायकेला को शनिवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से प्राप्त वन अधिकार पट्टा (वन पट्टा) से जुड़े आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। लंबित मामलों की स्थिति और उनके निपटान की प्रक्रिया पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर वन अधिकार पट्टा प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्तावों की जांच में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और सभी संबंधित दस्तावेजों की पूर्णता सुनिश्चित की जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी कहा कि वन अधिकार कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने अधिकारों के प्रति सचेत और सशक्त हो सकें। बैठक में गम्हरिया अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, सरायकेला अंचल अधिकारी, वन विभाग के कर्मी तथा अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों से वन अधिकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
August 2, 2026 2: 23 am
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
